Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही, तीन बीएमओ का कटा वेतन / Shivpuri News

 

शिवपुरी। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले 3 बीएमओ के वेतन काटने की कार्रवाई सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा ने की है। खास बात यह है कि नोटिस मिलने के बाद भी बीएमओ ने कोई जबाब सीएमएचओ को नहीं दिया जिसके चलते इनके 3 से 7 दिन के वेतन काटे गए हैं।

यही नहीं आगामी 3 दिन में जवाब इन बीएमओ ने नहीं दिया तो फिर इनकी दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई होगी। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि बीएमओ करेरा डॉक्टर ब्रजकिशोर रावत, नरवर के बीएमओ डॉ आर आर माथुर ने जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सहायता योजना, और एलटीटी प्रकरणों में लगी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती। इस वजह से इन दोनों बीएमओ को 3 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई सीएमएचओ डॉ एल शर्मा ने की है। जबकि पिछोर के बीएमओ डॉक्टर संजीव सांडे के यहां सीएम हेल्पलाइन के सर्वाधिक प्रकरण लंबित है इस वजह से उनके 7 दिन की वेतन काटने की कार्रवाई सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा ने की है। इन तीनों बीएमओ को 3 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।ताकि वह निर्धारित अवधि में अपना जवाब प्रस्तुत करें,अन्यथा की स्थिति में इनकी 2-2 वेतन वृद्धि या रोकने की कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया है।

-सीएम हेल्पलाइन में निगरानी के लिए दल बनाया,जो मॉनिटरिंग करेगा सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा ने लापरवाह डॉक्टर्स की मनमानी पर लगाम कसने के लिए एक मॉनिटरिंग दल भी जिला स्तर से गठित किया है। जिसमें डॉ एन एस चौहान को खनियाधाना और पिछोर, डॉ आशीष व्यास को सतनवाड़ा और नरवर,डॉ राजेश गुप्ता को बदरवास और कोलारस,डॉ शीतल व्यास को करेरा और पोहरी तथा डॉ साकेत सक्सेना को जिला चिकित्सालय के पेंडिंग मामलों का निराकरण समय सीमा में कराने के निर्देश दिए गए है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!