शिवपुरी। खबर इंदार थाना क्षेत्र से आ रही हैं यहां सेल्समैन ने ग्रामीणों को राशन का वितरण नहीं किया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने महाप्रबंधक आजीविका मिशन बदरवस से शिकायत की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सैल्समैन द्वारा राशन वितरण में भेदभाव बरता जा रहा है। अनु. जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को छोड़कर पिछड़ा वर्ग और स्वर्ण लोगों को राशन वितरण नहीं किया गया जो कि बीपीएल कार्डधारी है। सेल्समैन ने मार्च माह से राशन वितरण नहीं किया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने राशन दिलाए जाकर सेल्समैन पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह चक्काजाम करेंगे।






Be First to Comment