Press "Enter" to skip to content

महाविद्यालयों का होगा उन्नयन, उच्च शिक्षा दिए जाने 46.7 करोड़ की राशि मंजूर / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना, शिवपुरी, अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.के.पी.यादव क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को लेकर सदैव प्रयासरत रहते हैं। जिसके लिए उनके द्वारा सतत केंद्र व राज्य दोनों ही सरकार से क्षेत्र में विकास हेतु सुविधाओं के लिए मांग रखी जाती रही है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव द्वारा क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु नवीन भवन निर्माण एवं महाविद्यालय विस्तार किए जाने हेतु नवीन कक्षाओं के संचालन के लिए राशि स्वीकृत की है।

नवीन कक्षाओं के संचालन में स्वीकृत की गई राशि अंतर्गत गुना में विधि महाविद्यालय हेतु नवीन भवन हेतु 7.6 करोड़, पीजी कॉलेज गुना भवन निर्माण हेतु 8.30 करोड़, अशोकनगर पीजी कॉलेज भवन निर्माण हेतु 7.45 करोड़, मुंगावली में भवन निर्माण हेतु 3.53 करोड़, चंदेरी माधव कॉलेज में भवन निर्माण हेतु 6.09 करोड़, पिछोर छत्रसाल कॉलेज में भवन निर्माण हेतु 2.99 करोड़, शिवपुरी कन्या महाविद्यालय में भवन निर्माण हेतु 3.92 करोड़, पीजी कॉलेज शिवपुरी में भवन निर्माण हेतु 6.82 करोड़ स्वीकृत किए गए। जिसके लिए सांसद डॉ.के.पी.यादव द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कर कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण अपेक्षा है कि भविष्य में भी गुना संसदीय क्षेत्र के लिए अपेक्षित सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!