पोहरी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार की देर रात प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है।पोहरी के स्थानीय विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा को दतिया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा को दतिया जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर पोहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा के निवास पर पहुंच कर उनका स्वागत किया.इस मौके पर जिला मंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन और भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर धाकड़ ने कहा कि रांठखेड़ा के प्रभारी मंत्री बनने से दतिया विधानसभा का सर्वांगीण विकास होगा। विधायक एवं पहली बार मंत्री बने सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा के सरल और सौम्य व्यवहार का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। जनता आत्मीयता से उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या रख सकेगी।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा ने शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने दतिया जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में मिले नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही






Be First to Comment