शनिवार को देश भर के बैंक अपने-अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए काम करेंगे। दूसरे बैंकों के कस्टमर्स और जिनका अकाउंट नहीं है उनके न पुराने नोट बदलेंगे और न उनके लिए काम करेंगे। हालांकि, इसमें सीनियर सिटीजन्स को छूट दी गई है। यानी वे किसी बैंक से नोट बदलवा सकते हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन के चीफ राजीव ऋषि ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी दी। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नोट एक्सचेंज प्रोसेस 24 नवंबर के बाद बंद हो सकती है। लेकिन सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुराने करंसी नोट का एक्सचेंज बंद करने का फिलहाल कोई प्रपोजल नहीं है। इसे धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।शनिवार को बैंक की नॉर्मल वर्किंग रहेगी और दूसरी सर्विसेस चालू रहेंगी…
# शनिवार को बैंकों में क्या होगा?
–राजीव ऋषि ने एएनआई को बताया- “शनिवार को लोग उसी बैंक में जाकर पुराने नोट एक्सचेंज करें जिसमें उनका खाता है। लेकिन सीनियर सिटीजन्स के लिए छूट दी गई है। वे किसी भी बैंक में जा सकते हैं।”
– “बैंक की नॉर्मल वर्किंग रहेगी। और दूसरी सर्विसेस चालू रहेंगी। बैंक अपने पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे। बैंक समय से ज्यादा नहीं खुलेंगे। सोमवार से बैंक सभी कस्टमर्स के लिए नोट बदलने का काम शुरू कर देंगे।”
# आप क्या ध्यान रखें ?
–शनिवार को आप उसी बैंक में नोट बदलवाने जाएंं जहां आपका अकाउंट है। हालांकि, ब्रांच की कोई बंदिश नहीं है।
– अगर आपका खाता एसबीआई में हैं तो आप नोट बदलने बैंक की उसी ब्रांच में जा सकते हैं। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या किसी दूसरी बैंक में आपके नोट नहीं बदले जाएंगे।
# नोट एक्सचेंज प्रोसेस 24 नवंबर के बाद बंद हो सकती है?
– सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुराने करंसी नोट का एक्सचेंज बंद करने का फिलहाल कोई प्रपोजल नहीं है। इसे धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।
– इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नोट एक्सचेंज प्रोसेस 24 नवंबर के बाद बंद हो सकती है







Be First to Comment