बदरवास। शासकीय एकीकृत हाई स्कूल अकोदा में असामाजिक तत्वों द्वारा शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्राचार्य ने रनौद थाना प्रभारी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राचार्य द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से शराब पीकर स्कूल परिसर में पहुंच रहे हैं और शैक्षणिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। विद्यालय में आए दिन गाली-गलौज का माहौल बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में बताया गया कि 13 अगस्त को पूर्व में सुनील जाटव पुत्र बुद्धाराम जाटव स्कूल पहुंचे। आरोप है कि सुनील जाटव ने प्राचार्य के साथ गाली-गलौज की और वीडियो बनाने लगा। प्राचार्य के अनुसार, सुनील जाटव का कोई भी बालक या बालिका विद्यालय में अध्ययनरत नहीं है।
प्राचार्य ने पुलिस से विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।







Be First to Comment