Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन ने बछड़े को रौंदा,मां की ममता ने रोक लिया रास्ता,देखने वालों की आंखें हुईं नम / Shivpuri News

15 साल से गौ सेवा कर रहे कल्लू महाराज ने दी जानकारी, बोले-दूध देना बंद करते ही सड़कों पर छोड़ देते हैं लोग

शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे के अशोक होटल तिरहा मंदिर के सामने सुबह-सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक छोटे बछड़े को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बछड़े की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।लेकिन इस हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल झकझोर कर रख दिया। मृत बछड़े की मां वहीं खड़ी थी। जब स्थानीय गौ सेवकों और लोगों ने मृत बछड़े के शव को दफनाने के लिए ले जाने की तैयारी शुरू की, तो उसकी मां गाय पीछे-पीछे दौड़ने लगी। वह बार-बार अपने शव को ले जा रहे वाहन के आगे आकर उसे रोकने की कोशिश करती रही। वह अपने मृत बच्चे को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहती थी। मां की इस ममता को देखकर मौके पर खड़ी भीड़ की आंखें नम हो गईं। काफी देर तक गाय रंभाती रही और अपने बछड़े के शव के आसपास ही चक्कर लगाती रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!