विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है.
एनआईए ने शुक्रवार शाम जाकिर नाइक के खिलाफ धारा 153ए और यूएपीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. एफआईआर में कहा गया है कि नाइक मुस्लिम युवाओं को गैरकानूनी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसा रहे हैं. एफआईआर दर्ज करने के साथ ही एनआईए ने जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन यानी पर छापेमारी भी की.






Be First to Comment