Press "Enter" to skip to content

बैंको में लाईन से मिली राहत, आज अवकाश

बैंको में लाईन से मिली राहत, आज अवकाश 
कल फिर देखने को मिल सकती है 2000 बदलने बालो की लाईने
कोलारस/बदरवास। शनिवार को कोलारस से लेकर बदरवास एवं लुकवासा से लेकर खतौरा, खरैह से लेकर रन्नौद, डेहरवारा से लेकर सेसई में बैंको के बाहर लगने बाली लाईनो से शनिवार को राहत देखने को मिली केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को बैंक के खाता धारियो को कैश बदलने, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो को कैश बदलने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को कैश बदलने बाले लोगो की संख्या कम मात्रा में देखने को मिली। जिसका सबसे बडा कारण 4500 से घटा कर 2000 रूपये की मुद्रा बदलने तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो के नोट बदलने के कारण शनिवार को लाईन की जगह बैंक में ही काम काज आसानी से सम्पन्न हुआ। पूर्व में 4500 रूपये बदलने के लिए काला धन रखने बाले धन कुवेरो के मजदूर लाईन में नोट बदलने के लिए लगे हुये थे। मुद्रा बदलने की राशि घटते ही लाईन भी घटती चली गई। शनिवार को इसका असर देखने को मिला जिसके चलते बैंक कर्मियो ने राहत की सांस ली आज रविवार का अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेगे। सोमवार को देखना है मुद्रा बदलने बालो की लाईन कितनी लम्बी होती है। शनिवार को एक मात्र एसबीआई का एटीएम 2000 का एक नोट दोपहर तक देने के बाद बंद हो गया। इसके अलावा अन्य एटीएम विगत 2 सप्ताह से डेड यानि कि मरे हुये। स्थिति में खडे है। कोलारस की तरह लुकवासा एवं बदरवास से हमारे संबाददाता रोहित यादव एवं राहुल शर्मा ने बैंको के बाहर लगने बाली लाईन को 2 सप्ताह में पहली बार बैंक के अंदर भी मुद्रा बदलते देखा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!