Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी ने पूछा- बीजेपी के लोग बताएं बैंकों में कब आयेंगे पैसे ?

तेजस्वी ने पूछा- बीजेपी के लोग बताएं बैंकों में कब आयेंगे पैसे ?

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि नोटबंदी से देश त्रस्त है ऐसे में बीजेपी के लोगों को जवाब देना चाहिए कि बैंकों में पैसे कब आयेंगे और लोग सामान्य जीवन कब जी सकेंगे.
तेजस्वी ने कहा कि हम नोटबंदी के खिलाफ नहीं बल्कि बंदी के तरीके के खिलाफ़ हैं. सोमवार को सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और पीएम लगातार ड्रामा कर रहे हैं. जब स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो रही है तो चले हैं कमिटी बनाने.
तेजस्वी ने पूछा- बीजेपी के लोग बताएं बैंकों में कब आयेंगे पैसे ?
डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की 90 फ़ीसदी आबादी त्रस्त है लेकिन सरकार रोज नये-नये हथकंडे अपना रही है. तेजस्वी ने कहा कि आठ नवंबर को नोट बंदी के दिन दिये बयान से लगातार पीएम बदल रहे हैं ऐसे में देखना होगा कि पचास दिनों के बाद वो क्या कर पाते हैं.
राजद नेता ने कहा कि हमने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है हमने तो सिर्फ आक्रोश मार्च का समर्थन किया है. पीएम को देखना चाहिए कि उनके फैसले का किस तरह से राष्ट्रव्यापी विरोध हो रहा है. सरकार के निर्णय लेने से लोगों में रोष है और बीजेपी के लोग इसकी लीपापोती में जुड़े हैं.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!