
शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य
एवं परिवार कल्याण विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए व्यापमं की
ओर से चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में मप्र लोक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत नियुक्त संविदा पैरामेडिकल स्टाफ को दो
अंक प्रतिवर्ष के मान से अधिकतम 10 अंक बोनस दिए जाएंगे। इस संबंध में
स्वास्थ्य संचालनालय की अपर संचालक शैलबाला मार्टिन ने आदेश जारी कर दिए
हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन पैरामेडिकल स्टाफ
(रेडियोग्राफर), प्रयोगशाला तकनीशियन, नेत्र सहायक (फार्मासिस्ट ग्रेड.2)
की चयन परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है।






Be First to Comment