
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र
अंतर्गत दो स्थानों से अज्ञात चोरों ने बाइकों को निशाना बनाते हुए उन्हें
चोरी कर लिया। दोनों ही बाइक मालिकों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात
चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी
के अनुसार मातादीन पुत्र केदारीलाल अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी शिवपुरी
मंगलवार की सुबह 6 बजे हवाई पट्टी पर घूमने के लिए गया हुआ था तभी उसने
अपनी स्पलेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 9617 को हवाई पट्टी के गेट
के बाहर खड़ा कर दिया और वह अंदर घूमने के लिए चला गया जब वह वापस लौटकर
आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। मातादीन द्वारा मोटरसाइकिल की काफी
खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो देहात थाने पहुंचकर
रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरी बाइक अनुराग पुत्र ज्ञानचंद जैन निवासी
शिवपुरी की चोरी हुई है। अनुराग अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी
33 एमबी 6291 से 24 मार्च को शाम 7 बजे किसी काम से ईदगाह की ओर गया था तभी
उसकी मोटरसाइकिल ईदगाह के सामने से चोरी हो गई थी। अनुराग द्वारा काफी
खोजबीन के बाद जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो बुधवार को थाने पहुंचकर
रिपोर्ट दर्ज कराई।






Be First to Comment