
राधिक प्रकरण हैं पंजीबद्ध
शिवपुरी।
सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले पोहरी बस स्टेण्ड पर एक होटल संचालक ने एक
युवक की इसलिए मारपीट कर दी कि उसने आरोपी को शराब पीने के लिए पैसे नहीं
दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व से एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण
दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र गजेन्द्र चिड़ार उम्र 32
वर्ष निवासी लालमाटी शिवपुरी पेशे से ड्रायवरी का कार्य करता है और बुधवार
की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने किसी ड्रायवर मित्र से मिलने के लिए पोहरी बस
स्टेण्ड पहुंचा, इसी बीच उसे गुड्डू परिहार उर्फ चंद्रभान निवासी शिवपरी
मिल गया जो पोहरी बस स्टेण्ड पर एक छोटा सा होटल संचालित करता है। गुड्डू
द्वारा घनश्याम को रोक लिया और उससे शराब के लिए पैसों की मांग की गई, जब
घनश्याम ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो गुड्डू परिहार ने गाली गलौंच
करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। खासबात यह है
कि गुड्डू परिहार एक पैर से विकलांग है और वह अपने साथ हमेशा डंडा रखता है
इसी डंडे से लोगों के साथ मारपीट कर देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक
दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और पुलिस उसे शीघ्र ही गिरफ्तार
करेगी। पीडि़त की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323,
327, 506 ताहि 3(2)5, 3(2)5ए, 3(1)आर एससीसएसटी एक्ट के तहत प्रकरण
पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment