Press "Enter" to skip to content

एक ही रात में चोरों ने चटकाए तीन घरों के ताले, जेवरात सहित 8 लाख किए पार

शिवपुरी।
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों एक ही रात में एक के बाद एक
तीन घरों के ताले चटकाए चोरों द्वारा दो घरों के ताले चटकाकर इनमें सोने
चांदी के जेवरात व नगदी पर से हाथ साफ कर दिया है। दोनों ही घटनाओं में
चोरों ने करीब 8 लाख रुपए की वारदात को अंजाम दिया है जबकि तीसरे घर से चोर
कुछ नहीं ले जा सको। घटना की सूचना पर करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया मौके
पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार रामेश्वर यादव पुत्र करन सिंह यादव उम्र
37 वर्ष निवासी दबियाकलां हाल निवासी नरेश राठौर के मकान तहसील के पीछे
पिछोर बुधवार को किसी कार्य से अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव गया हुआ
था। इसी का फायदा उठाते हुए बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी राति चोरों ने
रामेश्वर के घर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो हार, पांच सोने की
अंगूठी, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ी, एक हाईजी पुतरिया कुल 11 तौला
सोना जबकि साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात व 32 हजार रुपए नगदी और दो किलो
घी ले जाने सफल रहे। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही
है। जबकि दूसरी घटना निलय राजभट्ट निवासी गणेश चौक पिछोर के यहां पर अंजाम
दी गई। निलय अपनी बहन को महिला एवं बाल विकास की परीक्षा दिलाने के लिए
ग्वालियर गया हुआ था तभी रात्रि में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए यहां
से तीन तौले की सोनी जंजीर, दो तौले के हार, चार चूडी ढाई तौला, बेंदी चार
ग्राम, टॉक्स तीन जोड़ी, कान के वाला एक जोड़ी (सभी सामान सोने का) व चांदी
की पायल तीन जोड़ी, एक बिछुआ, बेछोड़ी तीन जोड़ी, चाबी का चांदी का गुच्छा
एक, बड़ी पायल और एक-एक तौले के 9 चांदी के सिक्के  व 7850 रुपए नगदी ले
जाने में सफल रहे। चोरी गए इस सामान की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा चोरों ने डॉ. बृजेश शर्मा के घर का भी ताला चटकाया लेकिन चोर
यहां से कुछ भी ले जाने में सफल नहीं रहे। घटना की सूचना के बाद करैरा
एसडीओपी अनुराग सुजानिया सहित पिछोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका
मुआयना किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!