Press "Enter" to skip to content

सड़क पार करते समय भांजे को टेंकर ने कुचला, मौत

मामा के साथ घर जा रहा था तभी हुआ हादसा

 
शिवपुरी।
जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय
बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक अपने मामा के साथ बाजार से घर लौटकर जा
रहा था तभी सड़क पार करते समय टेंकर चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन
को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार
अनीश पुत्र इंदल सिंह आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम मानपुर थाना
तेंदुआ अपनी मां के साथ किराये से बारई रोड बदरवास में रहता था आज सुबह वह
अपने मामा के साथ बाजार में आया हुआ था तभी सुबह करीब 8.45 बजे जब वह हीरो
शोरूम के पास एबी रोड को पार कर रहा था तभी गुना की ओर से आ रहे टेंकर
क्रमांक एचआर 55 आर 1987 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन
चलाते हुए अनीश में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अनीश की
मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टेंकर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार
हो गया। सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के
लिए भेज दिया जबकि वाहन को जब्त कर चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया
है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!