
शिवपुरी।
जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा में विगत रात्रि खलिहान पर
गेहूं की फसल को थ्रेसर से निकालने के बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली में भरकर घर ले
जाया जा रहा था तभी भूसे के ढेर के पास सो रहे सुनील पुत्र छोटेलाल यादव
निवासी तिजारपुर के सिर के ऊपर से ट्रेक्टर पर पहिया निकल गया जिससे उसकी
मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात्रि में दशरथ
सिंह यादव निवासी लोहरा के खलिहान में गेहूं की फसल को थ्रेसर से निकाला जा
रहा था और सुनील यादव दशरथ के खेत पर फसल को निकलवाने के लिए गया हुआ था।
इसी बीच रात्रि में सुनील थ्रेसर से दूर लगे चने के भूसे के ढेर के पास
में तिरपाल ओढकर सो गया। थ्रेसर से निकले गेहूं को ट्रेक्टर-ट्रॉली में
भरकर दशरथ का पुत्र अरविंद यादव घर ले जा रहा था तभी भूसे के ढेर के पास सो
रहे सुनील के सिर के ऊपर से उक्त ट्रेक्टर का पहिया निकल गया जिससे उसकी
मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायापुर पुलिस मौके
पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर अरविंद यादव के खिलाफ धारा 279, 337,
304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है।






Be First to Comment