सतीश सिंह चौहान देहात और धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह संभालेंगे यातायात की कमान
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने पुलिस व्यवस्था को अधिक सख्त बनाने के लिए आज विभाग में बड़ा फेररबदल किया है। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने विभाग में सर्जरी करते हुए पांच टीआई सहित तीन एसआई के तबादले किये है। देहात थाने की कमान धर्मेन्द्र सिंह चौहान को सौंपी गई है जबकि यातायात थाना प्रभारी के रूप में धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ टीआई धर्मेन्द्र सिंह यादव को पिछोर, टीआई संजीव तिवारी देहात थाना शिवपुरी को थाना प्रभारी करैरा बनाया गया है जबकि देहात की कमान हाल ही में श्योपुर जिले से पुलिस लाईन शिवुपरी में आए टीआई सतीश सिंह चौहान को सौपी गई है। इसी प्रकार टीआई ओमप्रकाश आर्य थाना प्रभारी करैरा को बैराड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तम सिंह मंडेलिया थाना प्रभारी पिछोर को लाईन का रास्ता दिखाया गया है। एसआई कृपाल सिंह राठौड को यातायात से जेएसआई करैरा भेजा है। उपनिरीक्षक अजय सिंह गुर्जर को पुलिस लाईन से सीहोर थाने की कमान सौंपी गई है। सीहोर थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मसिंह कुशवाह को सीहोर से थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है। यहां बता दें कि एसपी सुनील कुमार पांडेय के शिवपुरी आने के बाद से पुलिस महकमे में यह पहला फेरबदल है। सूत्रों की माने तो कुछ अन्य बर्दिधारियों को भी आने वाले समय में इधर से उधर किया जा सकता है।






Be First to Comment