मुझे विश्वास नहीं कि मुख्यमंत्री ने सिंधिया परिवार की देश भक्ति पर उठाए सवाल

शिवपुरी।
बचपन से ही मैं देखा करती थी कि गंभीर बीमारी के बाद भी राजमाता देश हित
की राजनीति करती थीं। उन्होंने मेरे और मेरी बड़ी बहिन बसुंधरा राजे के
गहने बेच-बेच कर भाजपा को खड़ा करने के लिए गाडिय़ां भेजी। पार्र्टी को फण्ड
दिया आज के भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने राजमाता साहब के साथ काम किया
है और उन्हें अपना आदर्र्श माना है। मुझे भरोसा नहीं है कि मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौैहान ने सिंधिया परिवार की देश भक्ति पर सवाल खड़े किए हैं।
उक्त उदगार स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।
रयशोधरा
राजे ने काफी विस्तार से अपनी माँ राजमाता विजया राजे सिंधिया के भाजपा को
किए योगदान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब हम छोटे-छोटे थे तो माँं से
उनकी देशहित में व्यस्तता के कारण मिल भी नहीं पाते थे। माँ डायविटीज की
मरीज थीं उनके पैर में घाव हो जाते थे लेकिन उसके बाद भी वह फील्ड में दौरे
पर रहती थी। भारतीय जनता पार्टी आज जहां खड़ी है उसका रोड़ मैप मेरी माँ
राजमाता विजया राजे सिंधिया ने तैयार किया था।






Be First to Comment