Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: गाय मरने पर गरीब पर टूटा पंचायत के फरमान का कहर

इलाहबाद से लाना होगा गंगाजल, करानी होगी भागवत कथा

शिवपुरी। यहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास गांव-गांव तक कर रहे हैं और शिक्षित लोग पुरानी रीति रिवाजों को छोड़ रहे हैं। वही करैरा अनुविभाग के आदर्श गांव सिरसौद जिसको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गोद लिया है में पंचायत ने हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए ग्राम के ही व्यक्ति से गाय का बछड़ा मर जाने पर घोर पाप की संज्ञा देते हुए उसे इलाहाबाद जाकर मुंडन कराकर गंगा जल भरकर लाने, भागवत कथा कराने, कन्या भोज कराने तथा भानेज की शादी कराकर ही उसके पाप समाप्त होंगे। ऐसा फरमान सुना डाला इतना ही नहीं साहू समाज एवं क्षेत्र के 5-5 मंदिरों पर 251 रुपये भी चढ़ाने होंगे यदि ऐसा नहीं किया गया तो उसे गांव से बहिष्कृत रखा जाएगा ऐसा फरमान पंचायत में आए पंचों ने सुना डाला। खासबात यह है  जिस व्यक्ति पर पंचायत ने दण्ड लगाया है वह गरीबी रेखा के नीचे आता है। 

जानकारी के अनुसार आदर्श ग्राम सिरसौद में रहने वाले जशरथ साहू के खेत में गाय का बछड़ा बार-बार घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा था जिससे तंग आकर उसके पिता रतनलाल साहू द्वारा बछड़े को खेत में बांध लिया गया 15 दिन बंधे रहने के बाद उक्त बछड़ा मर गया। जब यह जानकारी गांव वालों को लगी तो गांव के लोग इक_ा हुए तथा आसपास के अन्य लोगों को बुलाकर पंचायत बिठाई गई पंचायत के द्वारा जसरथ की गरीबी को नजर अंदाज कर अपना हिटलर साही फरमान सुना दिया गया कि उसने गौ हत्या की है जो कि हिंदू धर्म के अनुसार महापाप है। इसका दंड इसको भुगतना होगा तभी इसका गांववासियो द्वारा किया गया बहिष्कार समाप्त होगा जब तक यह ऐसा नहीं करेगा तब तक गांव का कोई भी व्यक्ति ना तो इनसे बात करेगा न इनके घर आएगा जाएगा ना इनको किसी के घर आने जाने दिया जाएगा। पूरी तरह से हुक्का पानी बंद कर दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!