
शिवपुरी। जनसुनवार्ई में
वार्ड क्रमांक 11 भाजपा पार्र्षद नीलम बघेल ने नवाब साहब रोड़ वार्ड नम्बर
10 में रहने वाले महेश गौतम के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए
शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि महेश गौतम को मध्य प्रदेश
शासन द्वारा 26 हजार रूपए मासिक पेंशन दी जा रही है वहीं उक्त व्यक्ति पर
पिस्टल, फोरव्हीलर, टूव्हीलर और मकान और तमाम चल अचल संपत्ति का मालिक है
इसके बाबजूद भी वह बीपीएल कार्ड धारी है। जिससे वह शासन की योजनाओं का
भरपूर लाभ ले रहा है। पार्षद श्रीमती बघेल ने मांग की है कि बीपीएल कार्ड
के लिए अपात्र होने पर भी लाभ लेने वाले महेश गौतम के विरूद्ध वैधानिक जांच
कर कार्र्रवार्ई की जाए।






Be First to Comment