Press "Enter" to skip to content

आईआईटी का पेपर देकर लौटी छात्रा ने लगाई फांसी

शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी अंतर्गत आने वाली प्रियदर्शनी कॉलोनी में एक छात्रा ने सोमवार की रात 9:00 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के भाई विजय शाक्य ने चौकी प्रभारी विकास यादव को बताया कि उसकी बहिन समृद्घ (श्वेता) (19) पुत्री मोहन शाक्य कर्मचारी मध्यांचल ग्रामीण बैंक, 2 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित आईआईटी की परीक्षा देकर लौटी थी और उसके बाद से उदास थी। आज जब घर पर वह अकेली थी तब दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे फंदे पर झूलते हुए सबसे पहले भाई विजय ने देखा और बाद में परिजनों को जानकारी दी। प्राथमिक जानकारी में यह भी खुलासा हुआ है कि छात्रा काफी होनहार थी और कक्षा 10 में 92 प्रतिशत जबकि कक्षा 12वीं में 84 प्रतिशत अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

युवक फांसी पर झूला

पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हावनी में प्रमोद पुत्र नाथूराम जाटव उम्र 23 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि प्रमोद बाजार की कहकर घर से निकला था और जब रात्रि में प्रमोद का भाई कुएं पर रखवाली करने गया तो प्रमोद का शव वहीं एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!