Press "Enter" to skip to content

प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने के बाद कुएं में मिली किशोरी की लाश

दो दिन पूर्व भाई ने की थी मृतिका के साथ मारपीट

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हई में एक किशोरी का शव कुएं में उतराता मिला। किशोरी दो दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी और पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर से गांव के ही युवक पर अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया था। चर्चा है कि मोबाइल के चक्कर में किशोरी ने अपनी जान गंवाई है।
जानकारी के अनुसार दुल्हानी निवासी 16 वर्षीय किशोरी का उसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि युवक ने किशोरी को खुद से बात करने के लिए एक मोबाइल दे रखा था, जिसे परिजनों ने किशोरी के पास देख लिया और जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त युवक ने मोबाइल दिया है। चर्चा है कि इसी बात पर किशोरी के भाई व अन्य लोगों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। उसी रात को किशोरी घर से बिना बताए गायब हो गई। गायब होने के बाद किशोरी के पिता ने उसके गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई और पिता के संदेह के आधार पर पुलिस ने अपहरण का गांव के ही अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। सोमवार को किशोरी का शव कुएं में उतराता मिला। पूरी घटना को लेकर गांव में चर्चा है कि किशोरी ने मारपीट के चलते अपनी जान दी, वहीं किशोरी के पिता का कहना है कि गांव में रहने वाले युवक ने उसकी बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया था और उसी से प्रताडि़त होकर उसने जान दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!