जिले के सभी विद्यार्थियों को शिवपुरी महाविद्यालय में किया जाएगा स्मार्टफोन का वितरणशिवपुरी।
जिले के सभी महाविद्यालयों में अभी जिन छात्र-छात्राओं ने स्मार्टफोन
प्राप्त नहीं किए हैं, उनके लिए स्मार्टफोन प्राप्त करने का अंतिम अवसर पर
11 अप्रैल को है, जहां शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर
महाविद्यालय शिवपुरी में सुबह 10.30 बजे से स्मार्टफोन का वितरण किया
जाएगा।
महाविद्यालय शिवपुरी के नोडल अधिकारी डॉ. यूसी ने जानकारी देते
हुए बताया कि शिवपुरी महाविद्यालय में 11 अप्रैल को 10.30 बजे से
स्मार्टफोन का स्वामी विवेकानंद सभागार में कंपनी द्वारा वितरण किया जाएगा।
जिसमें जिले के ऐसे सभी छात्र-छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा
जो जिन्होंने अभी तक स्मार्टफोन प्राप्त नहीं किया है। श्री गुप्ता ने
बताया कि विद्यार्थियों के स्मार्टफोन प्राप्त करने का यह अंतिम अवसर है।
खासबात यह है कि जिलेभर से आने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर
आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय
से एक अधिकारी या कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।






Be First to Comment