शिवपुरी।
जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा में भजन संध्या में शामिल
होने गई एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म कर डाला। महिला
की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज
कर लिया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में
सफलता प्राप्त कर ली।
भौंती थाना प्रभारी एमके गौतम ने जानकारी देते
हुए बताया कि ग्राम पिपरा निवासी 21 वर्षीय महिला सोमवार की रात्रि वह एक
भजन संध्या में गई थी जब वह रात्रि जागरण में थी तभी रात 10 बजे गांव के ही
राजेश व शंकर सिंह पुत्र संतोष सिंह लोधी ने उसे फोन करके बुलाया कि हम
तुझे घर छोड़ देंगे और वह दोनों उसे बाइक पर बिठाकर घर न ले जाते हुए गांव
के पास स्थित नर्सरी में ले गए जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से
मारने की धमकी देने लगे। दोनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से
बलात्कार कर दिया। महिला ने मंगलवार को घटना की जानकारी अपने पति को दी और
भौंती थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने
आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट के भौंती थाना प्रभारी श्री गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए
दुष्कर्म के आरोपी शंकर सिंह लोधी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को
गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

घर छोडऩे के बहाने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
भजन संध्या में शामिल होने गई विवाहिता के दो आरोपियों ने किया था दुष्कर्म
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment