
शिवपुरी। जिले के पिछोर कस्बे में
रहने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे परिजन इलाज के
लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना
प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार सत्यम पुत्र रमेश शर्मा उम्र 26
वर्ष पिछोर ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे सत्यम की
हालत बिगडऩे लगी। सत्यम की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे पिछोर
अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह
स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का
सेवन किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment