
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम टीलाखुर्द
में एक युवक ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर
विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र जमुनावल्लभ
भार्गव उम्र 25 वर्ष निवासी टीलाखुर्द ने अपने खलिहान पर खड़े पेड पर
बुधवार को फांसी लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो
सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर
विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment