मृतिका के पिता ने लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मचाकला में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार किरन पत्नी काशीराम धाकड़ उम्र 26 वर्ष निवासी मचाकला ने शुक्रवार को दोपहर के समय अपने घर पर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर किरण के माता-पिता मौके पर आ गए। किरण के पिता का कहना था कि ससुराली उसकी बेटी को परेशान करते थे और इसी प्रताडऩा से त्रस्त होकर उसने फांसी लगाई है। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है। विवेचना के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।





Be First to Comment