
शिवपुरी। फिजीकल कॉलेज प्रांगण में आज सुबह एक नवजात बालक का शव घूरे पर पड़ा हुआ वहां से गुजर रहे एक युवक ने देखा जिसे कुत्ते चीथ रहे थे। उक्त युवक ने तुरंत ही इसकी जानकारी डायल 100 को दी। जहां मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उक्त नवजात को किन परिस्थितियों में फैका गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।






Be First to Comment