Press "Enter" to skip to content

पीआईयू इंजीनियर पर भड़के सांसद सिंधिया

कहा तुम प्रोजेक्ट इंजीनियर हो तुम्हें डंडा लेकर खड़ा होना चाहिए
इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण का संतोषजनक जबाव नहीं देने पर बनी स्थिति

शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और शिवपुरी गुना सांसद अपने संसदीये क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर है और इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी के ठकुरपुरा क्षेत्र मे बन रहै एन.टी.पीसी इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की जानकारी लेने पहुंचे वही जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पी.आई.यू विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर सी.पी.वर्मा से जानकारी लेनी चाही तो प्रोजेक्ट इंजीनियर सिंधिया को कोई संतोषजनक जबाब नही दे सके इस बात पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भडक गये और सख्त लहजे मे प्रोजेक्ट मेनेजर को कहा की नक्से पर बैठकर पढने की कोशिश कर रहे हो साथ ही सिंधिया ने कहा की तुम प्रोजेक्ट इंजीनियर हो और तुम्हे डंडा लेकर खडा रहना चाहिए। इस प्रोजेक्ट की तुमने पहले से कोई तैयारी भी नही की। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब प्रोजेक्ट इंजीनियर से जानना चाहा कि कितना वक्त लगेगा इस प्रोजेक्ट को तैयार होने में तो प्रोजेक्ट इंजीनियर सीपी.वर्मा ने कहा कि अभी कुछ एनओसी आना बांकी है और भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद काम में तेजी लाई जायगी, वही कुछ सवालों के जबाब जब प्रोजेक्ट इंजीनियर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं दे सके तो सांसद सिंधिया सख्त लहजे में नाराज होने लगे वही कुछ बातो को प्रोजेक्ट इंजीनियर के साथ मौजूद असिस्टेंट इंजीनियर के द्वारा सांसद सिंधिया को प्रोजेक्ट के बारे मे विस्तार से बताया गया और तब कही जाकर सांसद सिंधिया संतुष्ट हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!