Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने किया विधवा की जमीन पर कब्जा

दे रहे हैं गांव छोडऩे की धमकी
पीडि़ता ने जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार   
शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के भौंती थाने के ग्राम इमलिया में रहने वाली विधवा महिला रानी लोधी पत्नी कमलसिंह के नाम पर गांव में पांच बीघा एवं उसकी सास रामश्री लोधी के नाम पर ढाई बीघा जमीन है, जो दोनों के जीवन यापन का माध्यम है, लेकिन कुछ दिनों से गांव के ही रहने वाले सिंगराम पुत्र सूवालाल लोधी एवं राकेश लोधी पुत्र भजनलाल ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और दोनों को गांव छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैं। उक्त बात की शिकायत आज रानी लोधी ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की जनसुनवाई में पहुंचकर एक आवेदन के माध्यम से की। महिला का कहना है कि उक्त लोगों द्वारा भूमि को जोतने का प्रयास किया जा रहा है जब हमने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता ने गुहार लगाई है कि इस भूमि के अलावा उनके पास जीवन यापन के लिए कोई साधन नहीं है इसलिए जल्द ही उसकी भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाये और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। पीडि़ता ने यह भी गुहार लगाई कि दबंगों द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं जिससे उसे व उसकी सास को जानमाल का खतरा बना हुआ है। 
गर्भवती महिला ने परिजनों पर लगाए दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में रहने वाली रश्मि लोधी पुत्री किशनलाल लोधी ने आज पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताडि़त एवं मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2015 में पुष्पेन्द्र लोधी पुत्र प्रभुदयाल लोधी निवासी सिरसौद टेकनपुर थाना अमोला के साथ हुई थी और शादी के कुछ बाद तो परिजनों ने उसे ठीक-ठाक रखा, लेकिन इसके बाद से वह कहने लगे कि तेरे पिता ने शादी में कम दहेज दिया है और अब तू एक पल्सर गाड़ी और एक लाख रुपए दहेज में लेकर आ तभी तुझे घर में रखेंगे। महिला ने आवेदन में उल्लेख किया कि वह गर्भवती है। जब प्रार्थिया ने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो पति पुष्पेन्द्र लोधी, ससुर प्रभुदयाल, सास फूला, नंद श्रीमती ऊषा लोधी, नंदेऊ रविन्द्र आदि ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। प्रार्थिया किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंची। इसके बाद से ससुरालीजन उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त महिला ने गुहार लगाई कि ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!