
कोलारस। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद किसान अपनी उपज बेचने के लिए जैसे ही कृषि उपज मण्डी कोलारस में अपना अनाज बेचने का इंतजार कर रहे थे। दूसरी तरफ मण्डी कर्मी एवं व्यापारी माल खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मण्डी प्रांगण में मौजूद हम्माल महेन्द्र सिंह यादव पुत्र कमल सिंह यादव निवासी ग्राम गुढा उम्र करीब 45 वर्ष की हृदय गति रूक जाने के कारण सोमवार की सुुबह करीब 10:30 बजे अचानक मौत हो गई। मण्डी प्रांगण में गिरते ही महेन्द्र सिंह यादव मूक्र्षित हो जाने के बाद उनके साथी मण्डी प्रबंधन महेन्द्र को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां चिकित्सको ने महेन्द्र यादव की मौत की पुष्टिï कर दी। घटना के बाद मण्डी प्रबंधन ने अंतिम संस्कार के लिए 2 हजार रूपयें की आर्थिक मदद की वहीं मण्डी से जुडे हम्माल की मौत हो जाने के कारण तुलावटी एवं हम्मालो ने शोक स्वरूप काम बंद रखने की घोषणा कर दी। जिसके बाद व्यापारी खरीद बंद हो जाने के कारण चले गये। और शोक के कारण सप्ताह के पहले दिन और अवकाश सहित शोक स्वरूप तीसरे दिन भी मण्डी बंद रही। आज चौथे दिन मंगलवार को कोलारस मण्डी चालू रहेगी।






Be First to Comment