Press "Enter" to skip to content

युवक को नहीं मिली दवा तो सहा. सचिव के साथ की मारपीट

आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम श्रीपुरचक सोमवार को दोपहर 2 बजे चल रही ग्राम उदय से भारत उदय की बैठक में मौजूद सहायक सचिव की गांव के ही युवक ने इसलिए मारपीट कर दी कि बैठक में उपस्थित आशा कार्यकर्ता ने उसे दवा देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार को ग्राम इंदार के श्रीपुरचक में ग्राम उदय से भारत उदय की बैठक चल रही थी। बैठक में सचिव, सहायक साचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान गांव का ही एक युवक सुनील लोधी पहुंचा और आशा कार्यकर्ता से दवाई मांगने लगा। जब आशा कार्यकर्ता ने कहा कि यहां बैठक चल रही है और यह दवा पुरुषों को नहीं, बल्कि महिलाओं को दी जाती हैं। इसी बात को लेकर युवक का सहायक सचिव रामेश्वर पुत्र वीरसिंह लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी श्रीपुरचक के साथ मुंहबाद हो गया। आरोपी युवक द्वारा सहायक सचिव से गाली गलौंच करते हुए उसकी जांघ में काट लिया। पुलिस ने मामले में रामेश्वर लोधी की रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!