Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर दलाल सक्रिय: आज हुए विवाद के दौरान हुआ खुलासा

जिला बदर की कार्यवाही रुकवाने का दलाल ने लिया था ठेका, काम न होने पर 
हुई मारपीट
शिवपुरी। शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय मे चल रही जनसुनवाई के दौरान दो लोगों के बीच मारपीट और हंगामा हो। जब इस बात की जानकारी एस.डी.एम को लगी तो हंगामा कर रहे दोनों व्यक्तियों को एडीएम के पास ले गये और फिर बल्ली यादव नाम के व्यक्ति ने एडीएम को बताया कि कलेक्टर कार्यालय के बाहर दलालों के द्वारा लोगों से रूपये ऐंठकर उनका काम करवाये जाने का खेल चल रहा है और इन दलालों के साथ कार्यालय के कुछ बाबू भी मिले हुऐ हैं।
बताया जा रहा है की करैरा के काली पहाडी क्षेत्र के गांव में रहने वाले बल्ली यादव पर जिला बदर की कार्यवाही कलेक्टर के द्वारा की जा चुकी है और बल्ली को एडी.एम कार्यालय में हर बार तारीख पर आना पडता है वही बल्ली यादव तारीख पर आया था तभी एडी.एम कार्यालय के बाहर बालकिशन लोधी नाम के दलाल के चंगुल मे पड़ गया और दलाल बालकिशन ने मामले को निपटाने के ऐवज में बल्ली यादव से दो बार पांच सौ पांच सौ रूपय लिए, पर मामला नहीं निपटा इस बात से नाराज बल्ली यादव ने बाल किशन लोधी को पकड़ लिया और कलेक्ट्रेट मे ही मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद एसडीएम की सूचना पर से कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपने साथ लेकर आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!