घटना के बाद से पति घर से गायब

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नया चौराहा में मंगलवार को सुबह के समय एक महिला का शव कुएं में तैरता हुआ मिला। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि घटना के बाद से महिला पति घर से गायब है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्यामपुरी पत्नी रामनाथ लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी नया चौराहा का शव कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि महिला का पति रामनाथ लोधी शराब का आदी था और इस बात को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। घटना के बाद से महिला का पति घर से गायब बना हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला स्वयं कुएं में गिरी है या किसी ने उसकी हत्या कर कुएं में फेंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment