घरेलू विवाद कोतवाली तक पहुंचा, मामला दर्ज
शिवपुरी। धर्मशाला रोड़ पर गोयल परिवार के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर हुआ विवाद कोतवाली तक पहुंच गया जहां फरियादी दिलीप गोयल पुत्र विशंभर दयाल गोयल उम्र 52 वर्ष ने अपने छोटे भाई दीपक गोयल बहू ज्योति गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फरियादी की बहू ने दोनों भार्ईयों के बीच चल रहे झगड़े के बाद गुस्से में आकर जेठ के गाल को दांतों से काट लिया। जिससे फरियादी घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नि के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 , 324, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दिलीप गोयल और उसके छोटे भाई दीपक गोयल के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर कल सुबह लगभग 10:30 बजे झगड़ा हो गया और दोनों के बीच मारपीट और गालीगलौंच होने लगी तभी आरोपी दीपक पत्नि ज्योति गोयल बीच में आ गर्ई और उसने गुस्से में आकर अपने जेठ दिलीप गोयल को पकड़ लिया और उसके गाल को अपने दांतों से काट लिया। जिससे दिलीप घायल हो गए। बाद में पीडि़त कोतवाली पहुंचा और दोनों की शिकायत दर्ज करा दी।

Be First to Comment