
पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचकर की शिकायत
शिवपुरी। विगत दिवस कोतवाली क्षेत्र के धर्र्मशाला रोड़ पर निवासरत गोयल परिवार के बीच हुए घरेलू विवाद में पुलिस ने दिलीप गोयल की रिपोर्ट पर से उसके छोटे भार्ई दीपक गोयल और उसकी पत्नि के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आज आरोपी महिला ने अपने जेठ दिलीप गोयल पर छेड़छाड़ कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन जनसुनवार्ई में एसपी सुनील पाण्डे को सौंपा है। शिकायती आवेदन में शिकायतकर्र्ता महिला ने कोतवाली पुलिस पर भी सांठ गांठ कर उसके और उसके पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने का भी उल्लेख किया है। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती आवेदन में पीडि़ता ने उल्लेख किया है कि 25 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे वह अपने बच्चे के साथ पति की अनुपस्थिति में घर पर अकेली थी। तभी उसका जेठ दिलीप पुत्र विशम्भर दयाल गोयल उसके पास आया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब उसने जेठ का विरोध किया और अपने आपको छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। बचाव में उसने जेठ को काट खा लिया तब कहीं जाकर वह उसके चंगुल से छूट सकी। आरोप है कि घटना के बाद उसका जेठ कोतवाली पहुंचा जहां उसने पुलिस से सांठ गांठ कर उसके खिलाफ जूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पीडि़ता ने शिकायती आवेदन में संभावना व्यक्त की है कि उसका जेठ दिलीप गोयल अपनी पत्नि भारती गोयल और पुत्र के साथ मिलकर उसे धमकी दे रहा है जिससे उसका पूरा परिवार भयभीत है और उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पीडि़ता का कहना है कि परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसने कोर्ई रिपोर्र्ट दर्ज नहीं करार्ई। लेकिन जब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो बदनामी को दरकिनार कर आज एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी शिकायत एसपी से की।






Be First to Comment