
विरोध करने पर पार्र्षद ने साथियों के साथ मिलकर पीडि़ता के देवर के साथ की मारपीट
शिवपुरी। नरवर नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेसी पार्षद हनुमंत सिंह कुशवाह ने वार्ड की निवासी एक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर उसके साथ छेडख़ानी कर दी। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके देवर की मारपीट कर दी। पुलिस ने पीडि़त महिला के देवर की रिपोर्ट पर से आरोपी पार्र्षद हनुमंत सिंह कुशवाह और उसके मित्र महेन्द्र सिंह, रिंकू कुशवाह और भावना कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मनीष कुशवाह ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत दिवस वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली उसकी भाभी घर पर थी जहां वार्ड पार्षद हनुमंत सिंह कुशवाह उनके घर पहुंचा और भाभी के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय मैं वहीं उपस्थित था। जिसका मैने विरोध किया तो आरोपी पार्षद ने अपने साथी महेन्द्र ङ्क्षसह, रिंकू और भावना कुशवाह को बुला लिया और उसके साथ मिलकर मेरी लाठियों और कुल्हाडिय़ों की बट से मारपीट कर दी। पीडि़त महिला का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसके देवर की मारपीट करने के बाद उसकी भी मारपीट की और अपना राजनैतिक प्रभाव बताकर उसे धमकी दी कि अगर पुलिस से घटना की शिकायत की तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में आतंक का माहौल बना रहा। बाद में दोनों पीडि़त देवर भाभी थाने पहुंचे और आरोपियों की शिकायत दर्ज करा दी।






Be First to Comment