Press "Enter" to skip to content

किडनी पीडि़ता के पति को मंगलम् ब्लड गु्रप ने सौंपी सहयोग राशि

पीडि़ता के पति भार्गव को सौंपी 89300 की राशि
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में रहने वाली रानी भार्गव जो किडनी समस्या से पीडि़त होकर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए मंगलम् ब्लड गु्रप द्वारा जनसहयोग से राशि एकत्रित की गई थी। मंगलवार शाम एकत्रित की गई राशि 89 हजार 300 रुपए श्रीमती रानी भार्गव के पति ओपी भार्गव को सौंप दी गई। साथ ही गु्रप द्वारा उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया है कि गु्रप रानी के इलाज के लिए हर संभव सहयोग को तैयार रहेगा। यहां बता दें कि श्रीमती रानी भार्गव की दो किडनी खराब हैं और परिजन उनके इलाज के हर संभव प्रयास में लगे हैं। शिवपुरी के जुझारू पत्रकार बृजेश सिंह तोमर द्वारा उक्त मामला सोशल मीडिया के माध्यम से शिवपुरीवासियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद रक्तदान महादान अभियान चलाने वाले वाट्सएप गु्रप मंगलम् ब्लड के माध्यम से शिवपुरी वासियों से सहयोग की अपील की गई जिसके तहत अब तक 89 हजार 300 रुपए की राशि एकत्र हुई जिसे मंगलवार शाम रानी के पति ओपी भार्गव को सौंप दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!