Press "Enter" to skip to content

महिला ने गटका जहर, मौत

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लारपुर में रहने वाली एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कल्पना पत्नी अंगद लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी सिल्लारपुर ने रविवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कल्पना की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कल्पना ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!