Press "Enter" to skip to content

घर के आगे मिट्टी फैलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चौका-मजरालाही में घर के आगे मिट्टी फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के तहत प्रतिपाल पुत्र लखन सिंह यादव (42) निवासी चौका-मजरालाही अपने घर के आगे मिट्टी डाल रहा था तभी वहां से हरीसिंह, निहार, अखलेश, अरविंद यादव निवासी चौका-मजरालाही गुजरे और युवक से मिट्टी हटाने के लिए कहा जब युवक ने मिट्टी को रास्ते से हटाने को मना कर दिया तो सभी ने मिलकर प्रतिपाल की लाठी, फावड़े व वका से हमला बोलकर मारपीट कर दी। वहीं मारपीट होती देख प्रतिपाल के परिवारजन लालसिंह, नीरज, रामकृष्ण वहां आ गए और उन्होंने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में प्रतिपाल की रिपोर्ट पर हरिसिंह, निहार, अखिलेश, अरविद व हरीसिंह की रिपोर्ट पर लालसिंह, प्रतिपाल, नीरज, रामकृष्ण के खिलाफ क्रॉस कायमी कर ली है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!