Press "Enter" to skip to content

मुआवजा राशि के लिए राजनैतिक श्रेय लेना बंद करे कांग्रेसी-रघुवंशी

मुआवजा राशि के लिए राजनैतिक श्रेय लेना बंद करे कांग्रेसी-रघुवंशी
 2016 खरीफ फसल बीमा योजना के संबंध में किसान कल्याण तथा विकाश विभाग ने5अगस्त2017कलेक्टर को जारी किया सूचना पत्र
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  की राशि प्रदेश के 5 जिलो में1818करोड़ रूपए की राशि 7.42 हजार हितग्राही किसानों को होगी वितरित
जिले में खरीफ मौसम 2016 के बीमा दावों के किसानों को भुगतान की जाने वाली राशि जिले में आयोजित कृषक सम्मेलन आयोजन के माध्यम से लाभान्वित किसानों को प्रमाण पत्र के रूप में प्रदाय किया जाना है। जिला अध्यक्ष श्री सुशिल रघुवंशी ने बताया कि जिले में सभी पात्र किसानों को खरीफ 2016 केबीमा की  किशानो के बैंक खातों में  राशि प्रदाय की जाएगी। श्री रघुवंशी ने बताया राज्य शासन के निर्णयानुसार जिले में 16 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य बीमा दावा राशि किसानों के खातों में समायोजन की कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश जिला कलेक्टर और बैंक अधिकारियों को दिए हैं। 
श्री रघुवंशी ने कांग्रेस नेताओ को आड़े हाथ लेते हुए कहा चार वर्षों से जिले के किसानों को लगातार ओलावृष्टि, सूखा अतिवृष्टि, पाला आदि प्राकृतिक प्रकोप में  भाजपा सरकार प्रत्येक गरीब जरूरतबन्द किसानों के साथ कदम से कदम मिला कर साथ खड़ी हुई है।
फसलों ओर आकाशीय बिजली, सांप आदि काटने से हुई मृत्यु पर जहां एक ओर दुख की घड़ी होती है, वहीं दूसरी और अमानवीयता और असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए कांग्रेशी नेता झूठी ओछेपन की राजनैतिक श्रेय लेने के लिए अपनी पीठ थपथपाते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!