जासं, गुरुग्राम : सेक्टर 56 की हुडा मॉर्केट के पास खड़ी
अधिवक्ता की फॉरच्यूनर का शीशा तोड़कर गोल्ड ¨रग, मोबाइल आदि सामान चोरी कर
लिया। अधिवक्ता बच्चों को डॉक्टर के पास दवा दिलाने लाए थे। इसी दौरान यह
वारदात हुई। सेक्टर 56 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दुकान
में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लड़के कार के पास नजर आए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 10 ए निवासी एडवोकेट चरणजीत ने
बताया कि वह 14 अगस्त की रात 8 बजे अपने बच्चों को लेकर सेक्टर 56 की हुडा
मॉर्केट स्थित डा. अन्नू अग्रवाल के पास लेकर आए थे। फॉरच्यूनर पार्किंग
में खड़ी की थी। जब वह बच्चों को दवा दिलाने के बाद वापस आए तो उनकी कार का
शीशा टूटा हुआ था। इसमें से चोरों ने दो बैग चोरी कर लिए। एक बैग में
मोबाइल व दो गोल्ड ¨रग थी। जबकि दूसरे में 17 हजार की नकदी व जरूरी कागजात
थे। इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार ने बताया आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द
उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
कार शीशा तोड़ अंगूठी व मोबाइल चोरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
- शिवपुरी कृषि उपज मंडी में 40 किलो में 2 किलो तक कटौती, निजी गोदामों में तुलाई से बढ़ी धांधली / Shivpuri News
- आम आदमी पार्टी का ज्ञापन: शिवपुरी में पेयजल संकट और जर्जर सड़कों पर जल्द समाधान की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में टूटे रिश्ते का खौफनाक बदला: 17 साल की नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर / Shivpuri News
- शिवपुरी में गहराया जल संकट: रातभर पानी भरने को मजबूर लोग, 70% शहर में सप्लाई ठप / Shivpuri News





Be First to Comment