मल्टीमीडिया डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
(यूआईडीएआई) अब तक लगभग 81 लाख आधार नंबर को हटा या डिएक्टिवेट कर चुका है।
यह जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने दी। आधार
(नामांकन और अपडेट) विनियम, 2016 की धारा 27 और 28 में उल्लिखित कई कारणों
के आधार पर आधार संख्या को निष्क्रिय कर दिया गया है।
जैसा कि आप सभी
को जानकारी है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल नया खाता खुलवाने से लेकर गैस
सब्सिडी लेने और तमाम तरह की सुविधाओं के लिए जरूरी है। सरकार ने एक जुलाई
से आधार कार्ड को नया पैन कार्ड बनवाने के लिए भी जरूरी बना दिया है। पैन
कार्ड के जरिये सरकार आपके लेन-देन का लेखा-जोखा रखती है।
यहां-यहां जरूरी है आधार कार्ड –
आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
एक जुलाई से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए भी जरूरी है।
नया बैंक खाता खुलवाने के लिए।
एलपीजी गैस पर सब्सिडी लेने के लिए।
पासपोर्ट आवेदन में होता है इस्तेमाल।
पीएफ खातों के ऑनलाइन निपटारे के लिए सत्यापन में इस्तेमाल होता है।
अब तो आधार कार्ड के बिना मृत्यु प्रमाण-पत्र भी नहीं मिलेगा।
ऐसे जानें आधार नंबर एक्टिव है या नहीं –
यह पता करने के लिए कि सरकार ने कहीं आपका भी आधार नंबर बंद नहीं कर दिया है, आपको कुछ स्टेप्स से गुजरना होगा।
इससे पता लगेगा कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं।
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां दिए गए Verify Aadhaar Number विकल्प पर क्लिक करें।

यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा।
इस पेज पर आपसे आधार कार्ड नंबर की जानकारी मांगी जाएगी।
आधार कार्ड नंबर डालें। सिक्योरिटी कोड डालें और Verify पर क्लिक कर दें।
Verify पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा
यहां लिखा होगा आधार नंबर ******* Exists!
इसके नीचे आपकी उम्र, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी होगी।
अगर यह सब लिखा है तो आपका आधार कार्ड सुचारू रूप से जारी है।
PAN के बाद 81 लाख आधार नंबर ब्लॉक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment