चंडीगढ़। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक
की सुनारिया जेल में कैदी नंबर 1997 हैं। उसे जेल में एहतियात के तौर पर
दो से तीन कैदियों के साथ रखा गया है।
डीजीपी जेल डॉ. केपी सिंह के
अनुसार, जेल में राम रहीम के लिए अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। एहतियात
के लिए उन्हें कम कैदियों के साथ रखा गया है। जेल के नियमों के मुताबिक
सिर्फ कपड़े ले जाने की अनुमति दी गई है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने इस बात
से इन्कार किया कि डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया
जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को आम कैदी की तरह ही रखा
गया। जेल का ही खाना दिया गया। कोई एसी आदि की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसी
खबरें निराधार हैं। डीजीपी जेल और मुख्य सचिव को डेरा प्रमुख की जेल में
सुविधाओं पर इसलिए सफाई देनी पड़ी, क्योंकि उन्हें यहां से हेलीकॉप्टर के
जरिए सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) ले जाया गया था, जहां
वातानुकूलित गेस्ट हाउस को अस्थायी जेल बनाने और उसमें राम रहीम को रखने की
बात कही गई है।
सुनारिया जेल में कैदी नंबर 1997 यानी डेरा प्रमुख राम रहीम
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment