Press "Enter" to skip to content

खेत से लौट रही नाबालिग किशोरी को आरोपी ने दबौच लिया

खनियांधाना।
जिले के खनियांधाना के बामौरकलां थाना क्षेत्र के रिजौदा गाँव में एक
नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के
अनुसार रानी पुत्री हरवीर यादव परिवर्तित नाम उम्र 15 वर्ष अपने खेत से
वापिस अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी सेंधपाल पुत्र जयपाल मिल
गया। 

जिसने किशोरी का रास्ता रोककर उसके साथ अशलील हरकत कर दी। जब किशोरी ने इस
बात का विरोध किया तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
इस बात की शिकायत किशोरी ने घर पहुंंचकर अपने परिजनों से की। जहां परिजन
किशोरी को लेकर बामौरकलां थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर
आरोपी के खिलाफ धारा 354,7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!