मल्टीमीडिया डेस्क। रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन की
बुकिंग को फिलहाल रोक दिया है। कंपनी का कहना है कि लाखो लोग पहले ही इस की
यूनिट के लिए प्री-बुकिंग करा चुके हैं। आपको बता दें कि जियो फोन की
बुकिंग खिड़की गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे खुली थी। लेकिन, भारी डिमांड
के कारण साइट पर आए जबरदस्त ट्रैफिक के कारण साइट मिनटों में ही ठप हो गई।
ऐसे
में जियो वेबसाइट और ऐप के जरियेए जियो के फीचर फोन की बुकिंग कराने वालों
को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। हालांकि हालात पर बहुत ही जल्द नियंत्रण पा
लिया गया। इसके बाद काफी सारे लोग मात्र 500 रुपए के भुगतान पर फोन की प्री
बुकिंग कर पाए।
जियो के फीचर फोन की प्री-बुकिंग पर लगा ब्रेक –
मुकेश
अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो के जियो फोन की बुकिंग को कंपनी ने
फिलहाल के लिए रोक दिया है। कंपनी ने यह जानकारी भी नहीं दी है कि अगली
बार बुकिंग विंडो कब ओपन होगी। रिलायंस जियो की वेबसाइट पर पड़े संदेश में
लिखा है कि हम आपको जानकारी देंगे कि जियो फोन की बुकिंग दोबारा कब शुरू
होगी।
क्या हैं जियो के फीचर फोन के फीचर्स –
4G
VoLTE फीचर से लैस जियो फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें 512एमबी
की रैम के साथ 1.2GHz ड्युअलकोर प्रोसेसर लगा हुआ है। जियो फोन में 4जीबी
की इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है जिसे
128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें वाई-फाई सपोर्ट के साथ 2000mAh की
बैटरी भी दी जाएगी। साथ ही इसमें डिजिटल पेमेंट के साथ एनएफसी की सुविधा भी
होगी।
जियो के फोन की बुकिंग पर इसलिए लगा ब्रेक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment