Press "Enter" to skip to content

अब बहकावे की राजनीति नहीं चलेगी, जनता के कार्य करने ही होंगे: शंकराचार्य पत्रकारों के सवालों का दिया बेबाकी से जबाव

पिछोर
नगर में आज अयोध्याधाम के शंकराचार्य तथा रामजन्म भूमि निर्माण न्यास के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ।
पत्रकारों से उन्होंने भेंट की। पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न मुद्दों
पर सवालों के जबाव उन्होंने बेबाकी से दिए। आरक्षण पर महाराज ने कहा कि अब
जातिगत आरक्षण का कोई महत्व नहीं रह गया है, अब समानता हेतु आर्थिक आधार पर
शीघ्र ही आरक्षण लागू होना चाहिए। गौ हत्या पर भी उन्होंने कहा कि गाय हर
हिन्दू की माँ थी, है और हमेशा रहेगी। उसकी चरनोई की भूमियों को
अतिक्रामकों से मुक्त कराया जाय और उनका उचित संरक्षण किया जाये जो गाय को
मारते है उनको कानून में कठोर से कठोर सजा हो। संतो के बारे में भी स्पष्ट
किया कि हर भगवा वस्त्रधारी सन्त नही होता जनता को भी मनन करने की जरूरत है
कि वह क्यों जल्दी ही वेश भूषा के आधार पर किसी को भी सन्त मानने लगती
है,आज जिसे देखो वहीँ संत बनने को उताबला है, इसी कारण से संत कम और
पाखंडियो की संख्या अधिक हो गई है, राजनीतिक सबालों पर महाराज ने कहा कि जो
जनता से सीधा संबंध बनाए रखेगा जनता उसे ही चुनेगी अब बेहकाबे की राजनीति
नही चलेगी जनता के काम करने ही होंगे यही कारण है कि गढ़ाकोटा जैसे क्षेत्र
से गोपाल भार्गव सरीखे नेताओं के आगे खुद मोदी, अमित शाह या शिवराज चौहान
चुनाब लड़ ले उनकी जमानत जप्त हो जायेगी, यही कारण केपी सिंह (पिछोर)
गोविंद सिंह (लहार) और राधोगढ़ सीट की स्थति है। वैसे भाजपा पिछोर लहार और
चंदेरी सीटों को लेकर बेहद संजीदा हैं। राम मंदिर मुद्दे पर उत्साहित होते
हुए महाराज ने कहा कि 2018 तक मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा और खुद
मुस्लिम समाज इसे बनाने को लेकर उत्सुक हैं आप देखेंगे कि मुस्लिम समाज का
सहयोग रामलला के मंदिर को भव्यता प्रदान कर देश में एकता की नजीर पेश
करेगा। 

हुआ आत्मीय स्वागत
शंकाराचार्य जी का हैप्पीमाइंड
पब्लिक स्कूल पर तथा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर के निज निवास
स्थल मंदिर धुंआधार महादेव सहित चाँदनी चौक में आतिशी आत्मीय स्वागत किया
गया। उसके उपरांत भाजपा युवामोर्चा की नेत्री श्रीमती पूनम के के राजौरिया
के निवास पर एक धार्मिक सम्वोधन किया गया जहां महाराजश्री का भव्य स्वागत
किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!