मल्टीमीडिया डेस्क। आपके मोबाइल फोन पर अक्सर अंजान
नंबर्स से कॉल आते हैं। कई बार कंपनियां भी अपने ऑफर के बारे में जानकारी
देने के लिए फोन लगाती हैं। ऐसे में या तो आप फोन में मौजूद सुविधा के
जरिये नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर देते हैं या फिर Truecaller के जरिये नंबर
कहां का और किसका है, इसका पता लगा लेते हैं। लेकिन एक ऐसा तरीका भी जिसकी
मदद से आप मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
आपको बता दें कि bharatiyamobile एक ऐसी वेबसाइट है। जहां से किसी भी नंबर की डिटेल घर बैठे निकाली जा सकती है।
बिना Truecaller ऐसे पता लगाएं फोन की लोकेशन –
इसके लिए आपको सबसे पहले फोन या डेस्कटॉप में trace.bharatiyamobile.com पर लॉग इन करना होगा। इससे यह वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
यहां पर आप किसी भी नंबर को डालकर सर्च कर सकते हैं। नंबर से जुड़ी सभी डिटेल्स और लोकेशन आपको यहां मिल जाएगी।
आपको
बता दें कि यहां जो भी डिटेल दी जाएंगी। उसमें टेलिकॉम ऑपरेटर की जानकारी
भी शामिल होगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि यह नंबर GSM है या CDMA है।
इसके अलावा नंबर से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे की तरफ दी गई होंगी।
गूगल प्ले स्टोर पर भी मौजूद हैं ऐप –
इसके
अलावा गूगल प्ले स्टोर पर Mobile number tracker ऐप भी मौजूद है। आपको बता
दें कि यह ऐप आपकी फोन बुक में सेव सभी कॉन्टेक्ट की लोकेशन बताती है। इसे
इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह एप बिल्कुल फ्री है।
इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Mobile number tracker को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
जब आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, जिनमे से आपको Start पर क्लिक करना होगा।
इसके
बाद आप से मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा। आप जिस भी नंबर की
लोकेशन पता लगाना चाहते हैं, उसे एंटर कर दें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर
दें।
एंटर करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर अनजान मोबाइल नंबर की लोकेशन आ जाएगी।
मोबाइल में नहीं है Trucaller, तो भी ऐसे जानें किसी भी नंबर की लोकेशन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment