Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन डोलग्यारस पर निकले विमान व मटकी तोड़ प्रतियोगिता

खनियांधाना
 विगत आठ दिनों से नगर के करीब एक दर्जन स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव को
मनाने के बाद आज डोल ग्यारस के दिन हुए विशाल चल समारोह के साथ सभी गणेश
प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के धुवया तालाब में किया गया जो कि देर रात तक
चला । 
इसके पूर्व आज डोल ग्यारस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति
इस बार भी भव्य मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद द्वारा रामलीला
मैदान में किया गया जिसको देखने के लिए आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के
हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष मैदान में उपस्थित थे । दोपहर में शुरू
हुए इस आयोजन में करीब एक दर्जन गाँव के लोगो की टीम ने दांव आजमाए लेकिन
ऊंचाई के कारण सभी के प्रयास विफल रहे बाद में जब आयोजकों ने ऊंचाई कम की
तब जाकर ग्राम अछरोनी , गौरवर , दुर्गापुर व नीमखेड़ा की टीम ने एक साथ
मिलकर मटकी तोडऩे पर सफलता प्राप्त की व ग्यारह हजार रूपये का पुरूस्कार
नगर परिषद अध्यक्ष शेलेन्द्र प्रताप सिंह व सीएमओ सतीश दुबे से प्राप्त
किया । शाम को टेकरी मंदिर से श्री जी का भव्य विमानोत्सव प्रारम्भ हुआ
जिसमें सभी गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सजाया गया व ढोल नगाड़ों के साथ
डीजे की धुनों पर थिरकते हुए पूरे नगर में भ्रमण कराते हुए देर रात तक
विसर्जन का कार्यक्रम चला लोगों ने जगह जगह आरती कर प्रसाद बांटा व मंगल की
कामना की । इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही व
करीब आधा सैकड़ा पुलिस कर्मी नगर में हर स्थान पर मुस्तैद रहे जिससे सभी
कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!