उमरिया। जिले के सेहरा टोला ग्राम मोड़ के पास पाली से
मानपुर की ओर जा रही बस पेड़ से टकरा गई। घटना में दर्जन भर यात्री गंभीर
रूप से घायल हो गए। जिसमें कइयों के सर पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में
गंभीर चोट आई है, घटना सुबह 9 बजे के आस पास बताई जा रही है।
जिपं सदस्य ने अपने वाहन से पहुंचाया चिकित्सालय
सेहरा
टोला के पास दुर्घटनाग्रस्त बस में घायल हुए लोगों के वहीं से गुजर रहे नव
निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम ने अपने बुलेरो वाहन से
जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सिविल सर्जन डॉ कानासकर, डॉ विश्वमंगल सिंह
सहित अन्य डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया।
जिला पंचायत सदस्य
अर्जुन सिंह ने बताया कि बस में घायल हुए लोगों में से सात घायलों को वो
स्वयं लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, बाकी लोगों को लाने के लिए जिला
चिकित्सल्य की एंबुलेंस से लाया गया।
उमरिया में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में टेरर टैक्स की मांग को लेकर घर में घुसकर फायरिंग, 12 पर केस / Shivpuri News
- मेधावी छात्रों संग ‘चाय पर चर्चा’, सिंधिया ने सुनी समस्याएं / Shivpuri News
- बेटी को बेचने की कोशिश का आरोप: विरोध करने पर महिला व मां की बेरहमी से पिटाई, एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- कोलारस में हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा, घंटों चला समझाइश का दौर / Shivpuri News
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment